रतलाम जिला अस्पताल में विधायक-ड्यूटी डॉक्टर के बीच विवाद, गालीगलौज

Updated on 06-12-2024 01:02 PM

रतलाम में गुरुवार रात जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के बीच जमकर कहासुनी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर गाली देने के आरोप लगाए। पूरे घटनाक्रम का 2 मिनट 53 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, गुरुवार रात सैलाना विधायक अपने पीएसओ और दो अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल में किसी मरीज को देखने गए थे। ड्यूटी पर डॉ. सीपीएस राठौर थे। रूम नंबर 8 में जाकर विधायक ने ड्‌यूटी डॉक्टर के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ी कि गालीगलौज तक जा पहुंची। शोर सुनकर हॉस्पिटल के प्राइवेट गार्ड और जिला अस्पताल पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को शांत कराया। विधायक कमलेश डोडियार की शिकायत पर डॉ. सीपीएस राठौर के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

डॉ. राठौर की तरफ से भी विधायक के खिलाफ शिकायत की गई है। इसमें विधायक समेत उनके साथ आए लोगों को नशे में बताया है। डॉ. राठौर ने कहा है कि मेरे साथ कुछ घटना होती है तो विधायक जिम्मेदार होंगे।

डॉक्टर ने पर्ची मांगी, विधायक ने परिचय पूछ लिया घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें विधायक डोडियार डॉक्टर को बोल रहे हैं- बुला किसको चौकी से बुलाएगा। डॉक्टर ने कहा- गार्ड साहब चौकी से बुलाओ। इसी बीच विधायक के पीएसओ ने कहा- आपने गाली क्यों दी?

इस पर डॉ. राठौर ने कहा- इलाज कराने आए हो या दादागिरी करने। तुम चारों में से बीमार कौन है?

विधायक ने कहा- मैं बीमार हूं। डॉक्टर ने पर्ची मांगी। तब विधायक ने कहा- पहले अपना परिचय बताओ। इस पर बहस होने लगी। विधायक के पीएसओ ने कहा- गाली क्यों दी? पता है कौन हैं ये...विधायक हैं। तब डॉक्टर कहते हैं- मैं बताऊं, मैं कौन हूं? ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ बदतमीजी कर रहे हो।

आदिवासी संगठनों ने की डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कमलेश डोडियार रतलाम की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के टिकट पर चुनाव जीते हैं। ​​वीडियो वायरल होने के बाद आदिवासी संगठन भी डॉ. सीपीएस राठौर के विरोध में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज जारी कर कहा है कि जिला अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने विधायक डोडियार को गालियां दीं। जिसकी पूरा आदिवासी समाज घोर निंदा करता है।

आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि और विधानसभा सदस्य की गरिमा को ध्यान नहीं रखते हुए शर्मनाक अभद्रता की गई है। मरीजों और परिजन के साथ कैसा व्यवहार करता होगा यह डॉक्टर। विधायक को दी गई गाली पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। डॉक्टर को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो जन आंदोलन किया जाएगा।

इससे पहले लगा था 1 करोड़ रुपए मांगने का आरोप

करीब 9 महीने पहले सैलाना विधायक कमलेश डोडियार पर रतलाम जिले के बाजना में मेडिकल स्टोर संचालक तपन राय ने 1 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था। ​​​​​तपन ने वीडियो जारी करते हुए कहा था-19 फरवरी को करीब 4 बजकर 10 मिनट पर विधायक साहब का कॉल आया। उन्होंने कहा कि तुम अवैध रूप से मेडिकल चला रहे हो। मुझसे मिलो। नहीं तो ठीक नहीं रहेगा।

उसी दिन मैं उनसे मिलने गया। उनके गार्ड ने मेरी चेकिंग कर मोबाइल बाहर ही रख लिया। मैं अंकल को साथ ले गया था, लेकिन उन्हें बाहर कर दिया। मुझसे पूछा गया कि क्या डिग्री है। मैंने कहा कि फार्मासिस्ट हूं, तब उन्होंने (विधायक) कहा कि मेरे क्षेत्र में रहने नहीं दूंगा। उन्होंने धीरे से इशारा किया- कितने दे सकते हो।

उन्होंने मुझे 1 करोड़ रुपए देने को कहा। आज (शुक्रवार) मेरे मेडिकल स्टोर पर आकर बैठ गए। मुझे कहा कि हमारे विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर को बात करने के लिए भेजा था, उनसे बात क्यों नहीं की। मौका दिया तो नौबत यहां तक नहीं आती। जाते-जाते कहते गए कि तेरे को जेल भेजकर मानूंगा। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.