सोनाक्षी सिन्‍हा की शादी को लेकर परिवार में कलह? मामा बोले- लाडली की शादी में जरूर जाएंगे शत्रुघ्‍न स‍िन्‍हा

Updated on 18-06-2024 02:52 PM
सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल की शादी लगातार चर्चा में है। ताजा जानकारी यही है कि 19 जून को जहां दोनों की संगीत सेरेमनी है, वहीं 22 जून को सगाई होनी है। 23 जून की शाम को दोनों श‍िल्‍पा शेट्टी के रेस्‍टोरेंट 'बास्‍ट‍ियन' में रिसेप्‍शन पार्टी देंगे। यह भी बताया जा रहा है कि शादी का पहला कार्ड सलमान खान को गया है। लेकिन इन सब के बीच हर किसी की दिलचस्‍पी इस बात में है कि क्‍या सोनाक्षी का परिवार इस शादी में शामिल होगा? ऐसा इसलिए कि इस शादी को लेकर पिता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और भाई लव सिन्‍हा का रुझान बहुत अच्‍छा नहीं दिखा है। दोनों यही कहते आए हैं कि उन्‍हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अब सोनाक्षी के मुंहबोले मामा पहलाज निहलानी ने कंफर्म किया है कि इस शादी में शत्रुघ्‍न सिन्‍हा जरूर श‍िरकत करेंगे और बेटी को आशीर्वाद देंगे।

दिग्‍गज फिल्‍ममेकर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष पहलाज निहलानी ने 'टाइम्स नाऊ' से बातचीत की है। इसमें उन्‍होंने शादी में शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी की पुष्टि की है। परिवार में कलह की अफवाहों का खंडन करते हुए पहलाज निहलानी ने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव के कारण लगभग तीन महीने तक मुंबई से बाहर थे। भाभीजी (पूनम सिन्हा) को जरूर पता होगा। उन्होंने उनके लौटने के बाद उन्हें इस बारे में बताने का फैसला किया होगा। अब वह मुंबई वापस आ गए हैं और सोनाक्षी और उनके परिवार के बीच सब ठीक है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.