भोपाल में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, एआई से फर्जी अश्लील फोटो बनाकर दो युवक कर रहे थे परेशान

Updated on 16-05-2026 02:33 PM

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दो युवक सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें निकालकर एआई के जरिए उसे अश्लील रूप में एडिट कर वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के डर से तंग आकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।छात्रा की खुदकुशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के दुरुपयोग और साइबर ब्लैकमेलिंग के बढ़ते खौफनाक ट्रेंड को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अकेले पाकर कमरे में लगाई फांसी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ऐशबाग क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थी और 11वीं कक्षा की होनहार छात्रा थी। उसके पिता बिट्टन मार्केट में कपड़े की दुकान संचालित करते हैं।

गुरुवार रात छात्रा अपने कमरे में थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पीछे वाले कमरे में बैठे थे। इसी दौरान छात्रा ने अपनी छोटी बहन को किसी सामान के बहाने बाहर भेजा और कमरे के भीतर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।जब छोटी बहन वापस लौटी, तो उसने बहन को फंदे पर लटका देखा। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

जब छोटी बहन वापस लौटी, तो उसने बहन को फंदे पर लटका देखा। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.