गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में 15 पुरस्कारों का वितरण

Updated on 28-01-2025 01:23 PM

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। शहीद वीरनारायण सिंह, जयंती स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में, गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में कुल 15 पुरस्कारों का वितरण किया गया। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों और टीमों को प्रदान किए गए जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के माध्यम से कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह पुरस्कार भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी बीएसपी अनिर्बान दासगुप्ता के साथ उपमहानिरीक्षक केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल ने परेड की सलामी ली और इसका निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ और एनसीसी/गाइड के कर्मचारियों और टीमों को सम्मानित किया गया।

सीआईएसएफ / ब्रिगेड-2 के तहत 'बेस्ट टर्न आउटÓ पुरस्कार से प्लाटून-1 के मुकेश खटिक को सम्मानित किया गया। प्लाटून-4 के  आदित्य राणे को 'बेस्ट प्लाटून कमांडरÓ के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, पूनक सिंह की अगुवाई में प्लाटून-4 को 'बेस्ट प्लाटूनÓ का खि

ताब मिला। एनसीसी / गाइड श्रेणी में भी विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए। प्लाटून-8 की गाइड योगिता साहू को 'बेस्ट टर्न आउटÓ के लिए और प्लाटून-7 के संदेश साहू को 'बेस्ट प्लाटून कमांडरÓ का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा, तोमेंद्र कुमार की अगुवाई में प्लाटून-5 को 'बेस्ट प्लाटूनÓ के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में, इंस्पेक्टर रंजीत कौर को 'परेड 02 वाईसीÓ के लिए सम्मानित किया गया। असिस्टेंट कमांडेंट मनोज कुमार मौर्या को भी 'परेड कमांडरÓ का पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही 3 प्लाटून को उनकी उत्साहवर्धक प्रतिभागिता के लिए 'भागीदारी स्मृति चिन्हÓ से सम्मानित किया गया।

सीआईएसएफ ड्रिल / डॉग स्क्वॉड डॉग शो 04 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 03 पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा, बैंड मास्टर को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बीएसपी स्कूल सेक्टर-10 के सुधीर कुमार को संगीत और राष्ट्रगान के लिए तथा सीआईएसएफ की इंस्पेक्टर मनोरमा कुमारी को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल संचालन के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट कमांडिंग प्रतिभागिता के लिए सीआईएसएफ प्लाटून -2 से पी आर चौधरी तथा स्कूल ग्रुप के प्लाटून-6 के तामेश्वर साहू को विशेष श्रेणी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार वितरण का संचालन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं के सुप्रियो सेन द्वारा किया गया। इन पुरस्कारों का वितरण कर्मचारियों की उत्कृष्टता और कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए किया गया। यह समारोह भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के समर्पण को पहचानने और प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.