शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का किया गया वितरण

Updated on 16-05-2025 01:17 PM

कोरबा। सुशासन तिहार अन्तर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान विभाग द्वारा जिले में किये गये महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को बताया जा रहा है। जनसंपर्क विभाग के  मनीष यादव द्वारा पाली ब्लाक के माखनपुर, चैतमा, कोरबा ब्लाक के कोरकोमा, भैसमा, उरगा, करतला ब्लाक के तुमान, पोंड़ीउपरोड़ा ब्लाक के पिपरिया, कोरबी, कटघोरा ब्लाक के सलोरा क में प्रदर्शनी लगाकर प्रचार सामग्री- हम सबके राम, सुशासन के नवीन आयाम, आदिवासियों का उत्थान, विष्णु का सुशासन, जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड, खुशियों का आशियाना, छत्तीसगढ़ जनमन आदि का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में पहुंचे सिलयारीभाठा के संतराम ने बताया कि उन्होंने पेंशन के लिये आवेदन दिया था। आवेदन पर निराकरण हो गया है। उन्हें पेंशन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। संतराम ने बताया कि शासन द्वारा योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। इसके अलावा शिविर स्थल पर महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से जुड़ी सफलता की कहानी प्रदर्शित की गई है। इन्हें पढ़कर हमें भी प्रेरणा मिल रही है। ग्राम सूपातराई के मोहितराम मैत्री ने बताया कि उन्हें शासन की योजना के तहत सिंचाई पंप प्राप्त हुआ है। शिविर स्थल पर योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री को पढ़कर कोई भी योजना का लाभ उठा सकता है। निश्चित इनसे हम सभी को लाभ मिलेगा।  धवलपुर के अभिषेक कुमार ने कहा कि उनका भी जाब कार्ड बन गया है। शिविर में अधिकारियों के माध्यम से विभाग की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। प्रचार सामग्री से शासन की योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे भी योजनाओं के संबंध में अन्य किसी को बता पायेंगे। शिविर में पहुंची ग्राम तुमान की साबरमती, कुसुम बाई, कमला कंवर, रागिनी ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होती है। यह राशि हर माह वे खाते से निकाल लेती हैं। राशि का उपयोग घर के जरूरी खर्चों के लिये किया जाता है। जनमन पत्रिका पाकर महिलाओं ने कहा कि इसे पढ़कर शासन की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पायेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.