कुपोषण मुक्त करने जिला प्रशासन सदैव तत्पर : कलेक्टर

Updated on 28-07-2025 11:50 AM

गरियाबंद। कलेक्टर  बी.एस. उइके के निर्देशानुसार जिले में बच्चों के बेहतर सुपोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल तथा कुपोषण मुक्त करने के उद्देश्य से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज के लिए आज छुरा के सांस्कृतिक भवन में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इसकी शुरुआत शुक्रवार 25 जुलाई को जिला मुख्यालय से किया गया था। इसी तरह 03 अगस्त को मैनपुर में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक भट्टर एवं उनकी टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों का गंभीरतापूर्वक स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के पालकों को बच्चों के बेहतर देखभाल एवं कुपोषण को दूर करने खानपान से संबंधित आवश्यक सलाह भी दिया जा रहा है। शिविर में बच्चों का सामान्य विकास, मनोभाव, बोलचाल, हाथ-पैर की एक्टीविटी, मानसिक विकास, बोलने-सुनने, पिछड़ापन, शारीरिक विकास, जन्मजात बीमारी, चर्मरोग, हृदय रोग, बौद्धिक विकास सहित अन्य शारीरिक कमजोरियों की जानकारी लेकर उनका निःशुल्क उपचार एवं दवाईयां वितरित की गई। छुरा विकासखण्ड के लगभग 200 से अधिक बच्चों का वजन माप, वृद्धि चार्ट एवं आवश्यक मापदण्डों में पंजीयन किया गया। इसके आधार पर डॉ भट्टर ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच कर आवश्यक ईलाज एवं देखभाल के लिए सुझाव देते हुए उनके आहार एवं खान-पान के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम द्वारा निःशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग  अशोक पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं चिकित्सकीय दल मौजूद रहे।

इस दौरान कलेक्टर  उइके ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सदैव तत्पर एवं सजग है। गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें विशेष पूरक पोषण आहार दिया जा रहा है। कलेक्टर  उइके ने बताया कि छुरा विकासखण्ड के 126 अति गंभीर कुपोषित बच्चों को स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारी द्वारा गोद लेकर अतिरिक्त आहार देने एवं ईलाज में सहायता करने के लिए सभी वर्ग के लोग सामने आ रहे है। कलेक्टर  उइके ने हेल्थ कैम्प में लाये गये कुछ अति गंभीर कुपोषित बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के एनआरसी में भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से डॉक्टर भट्टर एवं उनकी टीम की मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन करने पर डॉ. अशोक भट्टर की सराहना की। इसके अलावा चिकित्सकों द्वारा बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए दिये गये सलाह का अक्षरशः पालन करने का आग्रह शिशुवती माताओं एवं अभिभावकों से किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक भट्टर ने कहा कि मेगा हेल्थ कैम्प गरियाबंद जिला प्रशासन की विशेष पहल है। हमारी टीम ने समाज सेवा में भागीदारी निभाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुपोषण बच्चों के लिए अभिशाप बन जाता है। इसलिए इसको दूर करने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कुपोषण से लड़ाई में पोषण आहार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

कार्यक्रम में डीपीओ  पाण्डेय ने बताया कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की स्थिति के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को उत्साहपूर्वक गोद ले रहे है, ताकि जिले के कोई भी बच्चे कुपोषित न रहे। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हांकित बच्चों की उचित देखभाल एवं 06 माह तक निर्धारित पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सहमति प्रदान कर रहे है। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हांकित बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और निगरानी प्रदान की जाएगी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, जिला पंचायत सदस्य  लेखराज धुरवा, सीडीपीओ  चन्दूलाल साहू,  चन्द्रहास साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बच्चे के अभिभावकगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.