जिला प्रशासन का आरंभ तैयार

Updated on 11-12-2024 01:10 PM

रायपुर। नव उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला प्रशासन द्वारा नवनिर्मित को-वर्किंग स्पेस "आरंभ" से युवाओं को स्टार्टअप में बड़ी मदद मिलेगी। सर्वसुविधा युक्त इस उपयुक्त स्थान में बैठकर युवा अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों में पहुंचा सकेंगे। यहां प्राइवेट केबिन, मिनी आडिटोरियम, वीडियो शूटिंग के लिए भी अलग-अलग स्पेस है। साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था के साथ कैफेटेरिया की व्यवस्था है।

वर्तमान में कई स्टार्टअप कंपनियां सर्वसुविधा युक्त को-वर्किंग स्पेस में बैठकर अपने बिजनेस को बढ़ाने में लगे हुए है। सोशल सेलर टेक्नोलाॅजी कंपनी से जुड़ी सुश्री अर्पिता हरिहरनो का कहना है कि यह को-वर्किंग स्पेस स्टार्ट के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। यहां पर हर तरह की सुविधाएं एक आॅफिस जैसा उपलब्ध है। मीटिंग के लिए, अलग से केबिन की सुविधा भी है। अच्छे वातावरण के बीच में यह स्थान है और इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिल रही है। इस नवाचार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा शहर के बीच में इस तरह की सुविधा देने के लिए आभार जताते है। इस वर्किंग स्पेस में कंपनी के स्टाॅफ भी बैठकर बेहतर तरीके से काम-काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट 48 लाख रुपए तैयार किया गया है।

किराए के ऑफिस से बेहतर हैं को-वर्किंग स्पेस, महानगरों जैसा ऑफिस है तैयार

स्टार्टअप शुरू करने वाले सुमीत जैन बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार महानगरों की तर्ज पर युवाओं के लिए वर्किंग स्पेस तैयार किया गया है। यहां स्टार्टअप से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही महानगरों जैसे ऑफिस तैयार किया गया है। वे कहते हैं कि शहर के बीच में ऐसे वर्किंग स्पेस हमारे के लिए बहुत ही फायदेमंद है और शांत वातावरण के बीच में एक बेहतर माहौल में हमें काम करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही किराए के ऑफिस से बेहतर यह ऑफिस  है। जहां किसी भी तरह का कोई भी चीज खरीदकर लाने की जरूरत नहीं है। टेबल, कुर्सी से लेकर सबकुछ एक ही स्थान पर उपलब्ध है।

जानें आरंभ में क्या-क्या मिल रही सुविधाएं

मीटिंग के लिए मिनी आडिटोरियम बनाए गए है। जहां पर टेबल-कुर्सी भी उपलब्ध है। मीटिंग रूम की सुविधा, वीडियो शूटिंग रूम, कैफेटेरिया, पार्किंग स्पेस कार एवं बाइक, प्राइवेट केबिन, हाईस्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरा, फायर सिक्योरिटी, एसी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.