गरियाबंद में अवैध रेत खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ से अधिक का जुर्माना

Updated on 13-10-2024 12:07 PM
गरियाबंद । जिले के परसदाजोशी गांव में अवैध रेत खनन के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 25 हजार रुपए का भारी जुर्माना लगाया है। खसरा नंबर 01 में संकल्प जंघेल और उनके साथियों द्वारा बिना वैध अनुमति के 80,000 घनमीटर से अधिक रेत निकाली गई, जिसके चलते यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है। अवैध खनन और भंडारण के मामलों में लगातार शिकायतें आ रही थीं, खासकर बारिश से पहले कई जिलों में अवैध खनन के मामलों की बाढ़ सी आ गई थी। महानदी के किनारे मशीनों से खनन की भी शिकायतें प्रशासन को मिली थीं, जिसके बाद जब्ती की कार्रवाई की गई, लेकिन इतने बड़े स्तर पर पहली बार कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार, रेत खदान का पट्टा 16 नवंबर 2023 को समाप्त हो गया था, बावजूद इसके संकल्प जंघेल, पूर्व सरपंच सुनीता सोनी, उनके पति बेनराज सोनी, और हार्दिक सोनवानी ने अवैध खनन जारी रखा। इस अवैध खनन ने पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाया और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया।



जांच के बाद जिला प्रशासन ने सभी आरोपियों पर एमएमडीआर एक्ट 1957 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत जुर्माना ठोका है। कलेक्टर ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


यह प्रशासन की ओर से एक कड़ा संदेश है कि अवैध खनन पर सख्ती से नज़र रखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.