धान के अवैध परिवहन व बिक्री पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Updated on 14-11-2024 12:31 PM

कोंडागांव । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा 05 उड़नदस्ता टीम के द्वारा भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


इसी क्रम में आज कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव क्षेत्रान्तर्गत 25 अक्टूबर से 09 नवंबर की स्थिति में छोटा व्यापार पंजीयन प्राप्त कर क्रय-विक्रय करते पाये जाने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ जप्ती का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इनमें ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान, और 50 बोरा मक्का, केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धाम, ग्राम बरकई निवासी बलराम पाण्डे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का और ग्राम बिवला निवासी सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ग्राम गम्हरी के डागेश कुमार पांडेय द्वारा खुद का पट्टा नहीं होने पर 29 क्विंटल के 64 बोरी धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर अवैध भंडारण कराया जा रहा था, जिसे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 27 एल 3571 के साथ जप्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही गत दिवस कोण्डागांव विकासखंड के माकड़ी थाना अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को लगभग 202 क्विंटल के 450 बोरा धान के साथ बिना किसी दस्तावेज के मांजीसा एग्रो प्रोडक्ट फर्म के लिए परिवहन करते पाया गया, जिस पर जप्ती की कार्यवाही कर माकड़ी थाना के सुपुर्द किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.