कर्मचारी विहीन है भटगांव का जिला सहकारी बैंक, किसान हो रहे परेशान

Updated on 10-02-2024 04:39 PM

भटगांव। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा भटगांव दो सक्षम अधिकारी के भरोसे संचालित हो रही हैं। जिसके चलते किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक शाखा में कर्मचारियों की कमी हैं, जिनके वजह से समय रहते शाखा में कार्य आगे नहीं बढ़ रहा हैं। बतादें शाखा की ओर से पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर को पत्रचार कर कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की जा चुकी है। बावजूद इस शाखा को एक चपरासी और दो लिपिक नहीं मिल पाया हैं।

पत्रचार में दी गई जानकारी के मुताबिक भटगांव शाखा के अंतर्गत 14 समितियां एवं 20 धान खरीदी केंद्र है और वर्तमान में  लगभग (33,000) तैतीस हजार अमानतदारों का भुगतान यही से किया जाता है। इनके अलावा 2100 इक्कीस सौ अन्य संस्थाओं का भी खाता है जिनका भी भुगतान यही से होता है। इस शाखा के अंतर्गत गांवो की अगर बात की जाये तो लगभग 146 गांव है जो इसी पर ही निर्भर रहता है और क्षेत्रफल/दूरी की बात की जाये तो अधिकतर 40 से 45 किलोमीटर की दूरी से किसान यहां पहुँचते है और लेन-देन करते हैं। यही वजह है कि भटगांव शाखा में किसानों की भीड़ हमेशा देखने को मिलता हैं, किसान मजबूर होकर देर रात तक रुकने को मजबूर हो जाते हैं। कई बार देर रात के वजह से किसानों के साथ लूट-पाट जैसे घटना भी हो जाती हैं। बावजूद रायपुर मर्यादित के उच्चाधिकारी इस मसले पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लगातार भटगांव मर्यादित शाखा में किसानों की समस्याओं को लेकर तरह-तरह की बाधाएं उतपन्न हो रही हैं। शाखा में अलग-अलग कर्मचारियों का टेबल है बावजूद उस टेबल में कार्य आगे नहीं बढ़ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि यहाँ सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता है।

 गौरतलब पूर्व सरकार द्वारा बिलाईगढ़-पवनी में जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा खोलने घोषणा की गई थी,  लेकिन शाखा विस्तार को लेकर कोई ठोस पहल होते नहीं  दिख रही है, जिसके चलते क्षेत्र के किसान भी परेशान है। यदि दोनों शाखाएँ जल्द विकसित की जाय तो निश्चित ही किसानों को राहत मिल सकेगी। बहरहाल अब ए देखना लाजमी होगा कि भटगांव शाखा की परेशानीयों को देखते हुये कब कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.