बकरकुदा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ

Updated on 30-05-2025 01:00 PM

बिलासपुर। अपर मुख्य सचिव, जेल गृह विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव  मनोज पिंगुआ सुशासन तिहार के तहत मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम बकरकुदा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुशासन स्थापित करना सुशासन तिहार तक ही न सीमित रहे। अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहंुचाना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करें। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील की। गरमी के मौसम में धान की जगह कम पानी लेने वाले लाभदायी फसल लगाने की बात कही। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे, कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एसएसपी  रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत  संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्य  ज्वाला प्रसाद बंजारे, सरपंच श्रीमती काजल भास्कर, एडीशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, एसडीएम  प्रवेश पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इनमें टिकारी, चौहा, अकोला, बकरकुदा, डोडकी, ईटवा, पाली, विद्याडीह, कुटेला, चकरबेड़ा, डगनिया, सरसेनी, मटिया और बूढ़ीखार शामिल है। शिविर में 4656 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई जिनमें से 98 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। 

कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और शौचालय निर्माण की मांग की संख्या ज्यादा है। कलेक्टर ने कहा कि जो पहले चरण में मांग और शिकायतों से संबंधित आवेदन नहीं दे पाए हैं वे शिविर में ही अपने आवेदन दे सकते हैं। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समूह की दीदियों को 4 लाख 80 हजार रूपए का चेक, कृषि विभाग द्वारा किसानों को लपेटा पाईप सहित अन्य सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बड़ी संख्या में बीपी, शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.