जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

Updated on 06-08-2026 01:04 PM

दुर्ग। जिले में शासकीय विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित बैंकों को प्रेषित प्रकरण की समीक्षा हेतु मंगलवार 04 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एजेण्डावार सभी बैंकों की बैंकिग पैरामीटर अनुसार प्राथमिकता तथा गैर प्राथमिकता ऋणों, सीडी रेसियो, एजुकेशन लोन, केसीसी, मुद्रा लोन, जन सुरक्षा योजना एवं बैंकों में चल रहे सभी शासकीय योजनाओं पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर, ईएमएफएफई, के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग, मत्स्य पालन, उद्योग एवं व्यापार, विभाग द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं संबंधित प्रेषित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। साथ ही बैंकर्स को प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए। अस्वीकृति की स्थिति में संबंधित विभाग को प्रकरण लौटाई जाए। समीक्षा के दौरान अनुपस्थित बैंकर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया। बैठक में नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों पर समय-सीमा में कार्यवाही कर हितग्राहियों को लाभ पहुॅंचाने निर्देश दिए। इसी प्रकार भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के प्रतिनिधि  आकाश घोरसे ने सभी बैंकों को प्रत्येक माह वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर रिपोर्ट भेजने निर्देशित किया। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक  संजय गर्ग, आरसेटी निर्देशक  गुलशन कुमार सिंह एवं डीआईसी अंत्यावसायी, मत्स्य, कृषि, खादी ग्रामोद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.