जिले में नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 की तैयारियों हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Updated on 11-06-2025 01:13 PM

सुकमा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रस्तावों के अनुरूप आगामी शैक्षिक सत्र 2025-26 की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्वामी विवेकानंद बहुउद्देशीय सभागार सुकमा में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मण्डावी ने की। बैठक में मुख्य एजेण्डा शाला प्रवेश उत्सव, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण, पुस्तकालयों की व्यवस्था, फर्नीचर, शाला त्यागी सर्वे रिपोर्ट अद्यतन रिपोर्ट, विद्यालय, एडीएम, भवनों का रंग-रोगन, बालिका शिक्षा एंव स्वास्थ्य आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 जिला शिक्षा अधिकारी ने नए सत्र में प्रतिमाह मासिक टेस्ट, त्रमासिक व छः माही, मॉडल टेस्ट प्री टेस्ट एग्जाम के साथ पाठ्यक्रम विभाजन कर अध्यापन कराने, प्रवेश उस्तव के साथ न्योता भोजन करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में स्कूलों में पुस्तक प्राप्ति उपरान्त स्टॉक एंट्री के साथ बार कोड स्केन उपरान्त ही बच्चो को वितरण करने सभी प्रिंसिपल एंड सीएसी को ट्रैनिंग दिया गया। साथ ही लैंकिंग अपराध पर चर्चा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोस्टर प्रत्येक संकुल समन्वयक को स्कूल मे लगाने के लिए प्रदान किया गया।

बैठक में शुद्ध पेयजल व्यवस्था, किचन गार्डन, एफएलएन मिशन 2026-27 लक्ष्यों के अनुसार मूल्यांकन वर्ष में चार (एसेसमेंट 4), रेडीनस कार्यक्रम, पूर्व व्यवसायिक शिक्षा, नवोदय विद्यालय चयनित बच्चों का सम्मान, बालवाड़ी सुचारु संचालन, विद्यालयांजलि 2.0, युको-क्लब शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन, एक पेड़ मां के नाम 2.0 लिंक में अपलोड करना, विभिन्न नवाचार कार्यक्रमों इस वर्ष से योजना में शामिल की गई एवं उनकी प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्ययोजना तय की गई। बैठक में डीएमसी तिवारी सहित जिले के सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारी, संकुल समन्वयक, समग्र शिक्षा के एपीसी, नोडल साक्षरता अधिकारी, जिला प्रोग्रामर एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण,कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.