विश्व क्षय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Updated on 25-03-2026 11:58 AM

राजनांदगांव। विश्व क्षय दिवस पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि सभी के प्रयासों एवं सहभागिता से टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहयोग प्रदान करने तथा टीबी मुक्त राजनांदगांव बनाने की अपील की। महापौर ने जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय अभियान) के द्वितीय चरण का शुभारंभ प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर किया। टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया। उन्होंने विश्व क्षय दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को क्षय रोग उन्मूलन के संबंध में शपथ दिलाई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने जिले को टीबी रोग उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक टीबी जांच एवं शीघ्र उपचार के माध्यम से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए कार्य करने कहा। नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया ने बताया कि जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय निक्षय निरामय) का द्वितीय चरण के तहत अभियान का संचालन चार चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 1-15 दिवस के भीतर मितानिनों द्वारा घर-घर भ्रमण कर उच्च जोखिम समूह मधुमेह, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता, तम्बाकू एवं शराब उपयोग करने वाले, पुराने प्लमोनरी टीबी, प्लमोनरी टीबी मरीजों के परिवारों के सदस्य, मलिन बस्ती कुल 10 लक्षण का स्क्रीनिंग करने एवं सभी संभावित व्यक्तियों का सूची अद्यतन, आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजन कर उच्च जोखिम समूह वाले व्यक्तियों का हैण्डहेल्ड एक्स-रे का उपयोग कर स्क्रीनिंग तथा टीबी संभावित मरीजों का नॉट टेस्ट किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षय रोग के उपचार एवं रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर गौरव पथ, दुुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक, फव्वारा चौक, दिग्विजय कॉलेज चौक का भ्रमण कर टीबी रोग के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय परिसर में टीबी रोग उन्मूलन हेतु हस्ताक्षर अभियान का संचालन भी किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, डॉ. बीएल तुलावी, जिला डाटा प्रबंधक  अखिलेश कुमार चोपड़ा, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, शहरी क्षेत्रों के मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.