जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर नारी में सम्पन्न

Updated on 29-08-2024 01:06 PM

धमतरी। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में लोक शिकायतों के त्वरित निराकरण, विकास कार्यों के आवश्यकतानुसार स्वीकृत करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनसाधारण को पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर प्राप्त आवेदनों को निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कुरूद विकासखण्ड के ग्राम नारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी ने कहा कि अमजनों की समस्याओं को सुलझाने जिला प्रशासन आपके द्वारा आया है, इसका अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी शिविर स्थल में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, एसडीएम कुरूद डी.डी.मंडावी सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

शिविर में शिक्षा, स्वास्थय, खाद्य विभाग, पशुधन विकास, पशुधन आयुष, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत अक्षय उर्जा, उद्यानिकी और कृषि, श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर नारी प्राप्त 656 आवेदनों में अधिकांश आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया। राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का शिविर स्थल पर उपस्थित लोगो को जनसंपर्क विभाग द्वारा वितरण कराया  गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर,  सुमन साहू, जनपद अध्यक्ष कुरूद शारदा साहू, जनपद सदस्य तामेश्वरी साहू, गौकरण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.