ऑडिटोरियम तिलसिवां सूरजपुर में मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

Updated on 27-06-2025 12:05 PM

सूरजपुर। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में माँ सरस्वती के तैलचित्र में दीप प्रज्वलन कर शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ऑडिटोरियम तिलसिवां सूरजपुर में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सम्मानित कर, विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम  में   बालवाड़ी से लेकर 12 वीं कक्षा के 27 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, इसके साथ ही इस अवसर पर 06 पालक, 06 शिक्षक व देहदान करने वाले सेवा निवृत्त शिक्षक  सुभाष पाण्डेय को भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम समापन के पश्चात कक्षा 09 वीं की 05 छात्रओं को सायकल वितरण किया गया, इसके साथ ही 10 दिव्यांग छात्र को सहायक सामाग्री भी वितरित किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्कूली बच्चों से शाला प्रवेश उत्सव में संवाद करते हुए कहा कि केवल डिग्री के लिए पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल भी सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो छात्र लगातार सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें और गणवेश वितरित किए और उन्हें नए शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता। उनके बेहतर भविष्य के लिए शिक्षक, पालक व प्रशासन सभी मिलकर अपनी सहभागिता दें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा विद्यालय एक मंदिर है यहां अच्छी शिक्षा प्राप्त कर बेहतर नागरिक बने और देश विकास में भागीदार बने।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक  भूलन सिंह मरावी ने कहा कि “ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने हेतु शासन कटिबद्ध है। अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशासन को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा अच्छी शिक्षा ग्रहण करें, अच्छा कार्य करे और सम्मान को प्राप्त करें। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को कहा जिले मे शिक्षा का परिणाम शत प्रतिशत हो इस दिशा में कार्य करें।

पूर्व गृहमंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष  राम सेवक पैकरा कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का आधार है। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है, जो अपने ज्ञान, धैर्य और देखभाल से विद्यार्थी के जीवन को एक मजबूत आकार देता है। इसलिए छात्र जीवन में हमें सदैव अपने गुरु के सानिध्य में शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर  एस. जयवर्धन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जिला प्रशासन प्रत्येक बच्चे को स्कूल पहुंचाने और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बच्चों को अपनी पूरी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में प्रयोग करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पालकों को उनके बच्चों के शिक्षा में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया ताकि अभिवाक - शिक्षक बैठक में एक बेहतर समन्वय स्थापित कर, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त कर सकें।

कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा ने विभागीय योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी, बेहतर शिक्षा हेतु शिक्षा विभाग के कार्ययोजना पर प्रकाश डाला और नव प्रवेशित बच्चों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत उपस्थितजनों को शपथ दिलवाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती स्वाति संत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती स्वाति संत सिंह, लोकेश पैकरा, शैलेश अग्रवाल,  राजेश महलवाला,  संदीप अग्रवाल,  राम प्रसाद साहू,  मनमत,  शशिकांत गर्ग,  अजय अग्रवाल, श्री दीपेन्द्र सिंह चौहान,  सत्य नारायण पैकरा,  संत सिंह,जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.