जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता संपन्नद-विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर होंगे शामिल

Updated on 25-07-2025 12:29 PM

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत आज दिनांक 23 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 22 वर्ष से कम एवं 22 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की पृथक-पृथक श्रेणियों में सेक्टरवार प्रतियोगिता आयोजित की गई। इलेक्ट्रिकल सेक्टर में 14 प्रतिभागियों ने तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सेक्टर में 92 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में सरगुजा जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता के संचालन की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें अपर कलेक्टर श्री राम सिंह ठाकुर, प्राचार्य पॉलीटेक्निक आर. जे. पांडेय, उप संचालक रोजगार कार्यालय एस. पी. त्रिपाठी, सहायक संचालक ललित कुमार पटेल, प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज गिरीश गुप्ता, इलेक्ट्रिशियन सेक्टर विशेषज्ञ रोमेश ज्योति, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सेक्टर विशेषज्ञ उत्कर्ष सोनी तथा एपीओ लाइवलीहुड कॉलेज अकरम ख़ान शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.