कोयलीबेड़ा की ग्राम पंचायत एसेबेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर

Updated on 24-05-2025 01:15 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतिम चरण में जिले के सभी विकासखण्डों के चयनित क्लस्टर ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन समाधान शिविरों का आयोजन कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला स्तरीय समाधान शिविर जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के ग्राम एसेबेड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में पहले चरण में प्राप्त आवेदनों की स्थिति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। एसेबेड़ा क्लस्टर में कुल 2179 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2139 का निराकरण जिला प्रशासन द्वारा किया जा चुका है।

जिला स्तरीय समाधान शिविर में उपस्थित कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परलकोट क्षेत्र कृषि, दुग्ध, सब्जी एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में अग्रणी है और जिला प्रशासन इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के विकास हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जो पात्र हितग्राही अब तक आवास योजना से वंचित रह गए हैं, उन्हें “आवास प्लस प्लस” के तहत आगामी 2-3 महीने में इसकी स्वीकृति अवश्य मिलेगी। उन्होंने यह भी समझाईश दी कि यदि कोई भी कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पैसे की मांग करता है या ऐसी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आवास प्लस में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का सर्वे कराने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी को दिए। समाधान में शिविर में जिला पंचायत सीईओ ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में आयोजित समाधान शिविर में कृषि विभाग की ओर से 16 किसानों को मक्का बीज मिनी किट वितरित किए गए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 हितग्राहियों को पूर्ण आवास की चाबियां सौंपी गई तथा खाद्य विभाग द्वारा 29 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन के रूप में 500 रूपए की राशि स्वीकृत कर 02 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य  दीपांकर रॉय, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सरकार, एसडीएम  अंजोर सिंह पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रानू मैथ्यूज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.