21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन

Updated on 18-06-2025 12:25 PM

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रास सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी कर ली जाए। प्रत्येक नगरीय निकाय, जनपद, तहसील, ऐतिहासिक, सार्वजनिक, धार्मिक महत्व के स्थल, अमृत सरोवर तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इसमें स्कूल के बच्चों के साथ एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट, जनप्रतिनिधि तथा आमजन भी शामिल होंगे।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष की थीम "योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य"पर आधारित है । जिसके अंतर्गत राज्य जिला जनपद नगर मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तरों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश का वाचन किया जाएगा।

आयोजक संस्था शासकीय निजी एवं अन्य व्यक्तिगत रूप से योग करने वाले व्यक्ति को आयुष विभाग के पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in  पर पंजीयन किया जाना है।

कलेक्टर डॉ सिंह ने समय सीमा के बैठक में अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरण के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन प्रकरण में राजस्व और पुलिस विभाग को समन्वय कर निराकरण करने निर्देशित किया।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, डीएफओ लोकनाथ पटेल तथा जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.