जिला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Updated on 01-09-2023 04:16 PM

सूरजपुर। इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, अम्बिकापुर राज्य के स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठनों को उनके फसलों के उत्पादन से लेकर विपणन तक सहयोग प्रदान करने की दृष्टिकोण से भारत सरकार की एजेंसी नाफेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित) द्वारा साथी परियोजना तैयार की गई है।

उक्त योजना को प्रदेश में संचालित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय को लीड एजेंसी एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को सहायक एजेंसी बनाया गया है।

योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग की अध्यक्षता में राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

जिले में योजना अंतर्गत मिलेट कैफे एवं साथी बाजार स्थापना के लिए आवश्यक बजट, स्थल चयन, एफ.पी.ओ. एवं स्वयं सहायता समूह एवं उनके व्यवसाय का चयन, कार्य की समीक्षा एवं मार्गदर्शन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला प्रबंधन समिति का गठन किया गया है।

विगत दिवस अपराह्न 4:00 बजे कलेक्टर की अध्यक्षता समिति के सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत की उपस्थिति में जिला प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में फीफा नाफेड से मनीष साहू, इं.गां.कृ.वि, रायपुर से स्टेट साथी परियोजना नोडल अधिकारी डॉ. गजेन्द्र चंद्राकर, रा.मो.दे.कृ.महा.वि एवं अनु.केन्द्र, अम्बिकापुर के अधिष्ठाता डॉ. संतोष सिन्हा, कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री राजेश चौकसे, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आजीविका मिशन, महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में विश्रामपुर के समीप ग्राम केनापारा में स्थित पर्यटन स्थल को साथी परियोजना के रूप में विकसित करने के लिए निर्णय लिया गया।

योजना अंतर्गत साथी परियोजना के संचालन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पूर्व में महिलाओं के द्वारा स्थापित कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ.) का चयन किया गया।

समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि उक्त संगठन को मजबूत करने के लिए 10000 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी।  समिति द्वारा योजनान्तर्गत विभिन्न संसाधनों को स्थापित करने लिए जिला खनिज न्यास निधि से इं.गां.कृ.वि. को सत्तर लाख रु. दिया जाना प्रस्तावित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.