धार जिले के गंधवानी में जनपद पंचायत लेखापाल 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Updated on 09-11-2024 03:33 PM

धार। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था,। इसकी पहली किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये की राशि पंचायत के खाते में जारी हो चुकी थी।


इस परियोजना की शेष राशि जो अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी, उसके लिए लेखापाल मनोज बैरागी को मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजना था। आरोप है कि लेखापाल मनोज बैरागी ने इस मांग पत्र को जिला पंचायत कार्यालय भेजने के बदले सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।


एसपी लोकायुक्त से की थी शिकायत


आवेदक ने इस संबंध में शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान बातचीत में यह लेनदेन तय पाया गया और 50,000 रुपये की रिश्वत देने का सहमति पत्र प्राप्त हुआ।


शनिवार को जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है आगे की जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.