जिला पंचायत सीईओ ने विकास कार्यों एवं योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

Updated on 23-05-2025 01:15 PM

राजनांदगांव।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने सुशासन तिहार अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण का वाचन शिविर स्थल पर करने भी कहा। उन्होंने शिविर में विभागीय स्टॉल के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकरी देने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने भी कहा। साथ ही शिविर स्थल पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आवास में प्लींथलेबल स्तर के कार्य होने के बाद त्वरित जिओ टैग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत आवास निर्माण कार्य को शुरू करने तथा निर्माणाधीन आवास को शीघ्र पूरा करने निर्देशित किया।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने पीएमश्री योजना के तहत स्कूलों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य को बरसात के पहले पूरा करने निर्देशित किया। जिला पंचायत सीईओ ने 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड को मिशन मोड में कार्य पूरा करने कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने देवी अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर 31 मई 2025 तक आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गांव के तालाबों की साफ-सफाई, सोख्ता गड्ढा की सफाई, स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के संबंध में जानकारी ली तथा जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य के सामूहिक भागीदारी से संपन्न कराने कहा। बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों तथा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.