जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की

Updated on 19-06-2025 01:53 PM

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ आवासों को बारिश के पहले अभियान चलाकर शुरू करने कहा। उन्होंने नवीन आवास स्वीकृति में अतिक्रमण एवं पक्का मकान के हितग्राहियों का भलीभांति परीक्षण करने के निर्देश दिए। ऐसी स्थिति होने पर आवास स्वीकृत नहीं करने कहा। उन्होंने आवास निर्माण के निस्तीकरण की सूची शीघ्र जिला पंचायत में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। आवास सत्यापन के कार्य को 20 जून तक पूर्ण करने निर्देशित किया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांव की नालियों, तालाबों, हैण्डपंपों के आस-पास किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। सर्वेक्षण के दौरान गंदगी पायी जाती है तो संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव से फाईन लिया जाएगा। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत लंबित भुगतान को शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गांव में कम से कम एक फेल बोरवेल में रिचार्जशाप का प्रस्ताव भेजने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सेक्टर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी योजनान्तर्गत संबंधित अधिकारी शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.