जिला पंचायत सीईओ द्वारा गीदम विकासखंड के विकास कार्यों का किया मैदानी निरीक्षण

Updated on 17-07-2026 12:24 PM

दंतेवाड़ा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  एम. भार्गव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का क्षेत्रीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसियों को सभी निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम पंचायत झोडि़याबाड़म में आत्मसमर्पित नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए निर्मित 19 आवासों का अवलोकन किया गया। यहां उन्होंने अधिकांश आवासों का ढलाई कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि प्लास्टर एवं अन्य शेष कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने यही पर जैविक कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) का निरीक्षण कर जैविक उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन की गतिविधियों का जायजा लिया गया तथा जिले को जैविक कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर चर्चा की गई।

ग्राम पंचायत बिंजाम में मधुमक्खी पालन इकाई का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और इस गतिविधि के विस्तार के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत निर्माणाधीन माध्यमिक शाला भवन का कार्य स्लैब स्तर तक पूर्ण होने के बावजूद बंद मिलने पर संबंधित एजेंसी को तत्काल कार्य प्रारंभ कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम  बांगापाल में आत्मसमर्पित नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए निर्माणाधीन पांच आवासों में चार पूर्ण और एक प्रगतिरत पाया गया, जिसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। इस क्रम में ग्राम बड़ेतुमनार में उन्होंने राहत शिविर भवन, ग्राम पंचायत भवन, एनआरएलएम क्लस्टर भवन तथा अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर शेष निर्माण कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 इस क्रम में सीईओ  भार्गव ने छिंदनार ग्राम पंचायत एवं डेनेक्स केंद्र का निरीक्षण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की और ग्राम हारम स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बेलिंग मशीन में विद्युत आपूर्ति की समस्या सामने आने पर उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता को तत्काल आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के अंत में सीईओ  एम. भार्गव ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रत्येक कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ  बलराम ध्रुव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.