जिला पंचायत सीईओ ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली बैठक

Updated on 24-09-2024 12:44 PM

राजनांदगांव । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने 28 सितम्बर को पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के माध्यम से बाटल ब्रिक्स का निर्माण, जनसमस्या निवारण शिविर, हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभन्वित हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ, स्वच्छता दीदीयों का सम्मान, चित्रकारी प्रदर्शनी, युवोदय के बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने स्टॉल लगाने भी कहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक शनिवार को ग्रामों में आयोजित स्वच्छता त्यौहार में स्थानीय दुकानदारों, ढाबा संचालकों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं स्वच्छता व लखपति दीदीयों को भी सम्मिलित करने निर्देशित किया। उन्होंने ओडीएफ डिक्लेयर का प्रस्ताव समय सीमा में प्रस्तुत करने कहा। क्वांर नवरात्रि पर्व के दौरान पदयात्री मार्ग पर बने शौचालय में बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था करने हेतु भी निर्देेश दिया गया।

जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में लगभग 21000 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। स्वीकृत आवासों को प्रारम्भ करने एवं समय सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रत्येक पंचायतों के लिए विभागीय अधिकारियों को ड्यूटी लगायी जा रही है। उन्होंने आवास संगोष्ठि,  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत उन्नति प्रोजेक्ट, बीपीआरपी, ब्लाकवार आरएफ, लखपति दीदी योजना सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.