सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

Updated on 26-11-2024 02:28 PM

बालोद । जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज आयोजित जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सहित विभिन्न विभागों के सभापति एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के विशेष पहल पर जिला पंचायत बालोद के पदाधिकारियों के कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में उनके उल्लेखनीय कार्यों के सम्मान में आयोजित इस सम्मान समारोह के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौजे के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सहित सभी पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा, पे्रम, सहयोग एवं सद्भावना तथा पूरे कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन सहित जिला पंचायत एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग की भी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सामान्य सभा के अलावा जिला पंचायत के सभी बैठकें शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी मुक्तकंठ से सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के पहल पर आयोजित इस सम्मान समारोह की भी सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष  मिथलेश निरोटी सहित सभी सदस्यों का शाॅल-श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि जिला पंचायत बालोद द्वारा हमारे कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में हम सभी पदाधिकारियों के सम्मान के अभिनव परंपरा शुरूआत की गई है वह वास्तव में अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे पूरे कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत बालोद के सभी सभा, सम्मेलन एवं आयोजन एक पारिवारिक वातावरण में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ वह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जिला पंचायत के पदाधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह के आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने आज आयोजित सम्मान समारोह की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी जिला पंचायत के पदाधिकारीगण आपसी समन्वय एवं भाईचारा के साथ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के बदौलत जन सेवा के पूनीत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने संपूर्ण कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के उल्लेखनीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी से मिल सहयोग की बदौलत हम सब अधिकारी-कर्मचारी शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के पदाधिकारियों के द्वारा आपसी भाईचारा, पे्रम सौहार्द्र का जो मानक स्थापित किया है। वह आने वाले समय के लिए मिल का पत्थर बनकर सभी को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य होरालाल रावटे, श्रीमती ललिता पिमन साहू, श्रीमती कृतिका साहू, श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, श्रीमती मधु सुकृत साहू सहित विभिन्न विभागों के सभापति, सदस्यों के अलावा बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर पूरे कार्यकाल को यादगार एवं चिरस्मरणीय बताया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.