बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश करेंगी जिलों की ​टीमें:राज्य के 33 जिलों में एसटीएफ का गठन

Updated on 21-05-2025 12:57 PM
रायपुर, अवैध अप्रवासी, घुसपैठिए जैसे बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, रोहिंग्याओं की तलाशी के लिए राज्य में पहली बार 33 जिलों में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है। रायपुर में एएसपी ममता देवांगन को एसटीएफ का प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह दुर्ग में डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, राजनांदगांव में राहुल देव शर्मा, कवर्धा में एएसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, खैरागढ़ में एएसपी नीतेश गौतम, मोहला-मानपुर में डीएसपी नेहा पवार को प्रभारी बनाया गया है। अधिकांश जिलों में एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। उनके साथ इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसपी, हवलदार और सिपाही की टीम रहेगी।

टास्क फोर्स राज्य में अवैध दस्तावेज या बिना दस्तावेज के रहने वाले और बाहर से आने वालों की तलाश करेंगे। इनकी कार्रवाई की हर माह रिपोर्ट बनाई जाएगी, जो हर माह की 5 तारीख तक गृह विभाग को भेजनी होगी। एसटीएफ की पहली बैठक 5 जून को मंत्रालय में होगी। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में एसटीएफ का गठन किया गया है। ये टीम जिला बल से ही बनाई गई है, जो रुटीन की पुलिसिंग के साथ-साथ टास्क फोर्स का काम करेगी। इसका सुपरविजन जिले में एसएसपी और राज्य में डीजीपी करेंगे। अभी जिला पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों से एसटीएफ का गठन किया गया है।

आने वाले समय में इसका अलग सेटअप तैयार किया जाएगा। इसमें अलग से भर्ती की जाएगी। क्योंकि इनका काम जिला पुलिस से अलग है। झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में एसटीएफ की अलग विंग है। यह विशेष मामलों की जांच और कार्रवाई करती है।

सबसे बड़ी टीम राजनांदगांव में: एसटीएफ की सबसे बड़ी टीम राजनांदगांव में बनाई गई है। इसमें 28 सदस्य होंगे। इसमें एएसपी राहुल देव शर्मा के साथ 4 डीएसपी, 16 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को रखा गया है। रायपुर में एएसपी ममता देवांगन के साथ सीएसपी पूर्णिमा लांबा, सीनियर टीआई संजीव मिश्रा समेत 8 लोगों की टीम है।

नक्सल जिलों में भी काम करेगी टीम: नक्सल जिलों में भी इसका गठन किया गया है। अवैध अप्रवासियों और घुसपैठियों की तलाश की जाएगी। बाहर से आए लोगों की जांच की जाएगी कि कौन-कौन व्यक्ति या कारोबार बाहर से आया। उनके पास वीजा या पासपोर्ट है कि नहीं? किस काम के लिए आएं है? उनके पास कौन-कौन सा वैध दस्तावेज हैं।

33 जिलों में हो चुका गठन अवैध अप्रवासियों और घुसपैठियों की जांच व तलाश के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सभी जिलों में स्पेशल फोर्स ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। -अमित कुमार, एडीजी गुप्तवार्ता



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.