हापुड़ जाने वाले मार्ग पर 7 दिन भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, गाजियाबाद के लोग देख लें ट्रैफिक पुलिस का निर्देश

Updated on 23-11-2023 01:52 PM
अंकित तिवारी, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। इस क्रम में हापुड़ में होने वाले गढ़ गंगा मेले को लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 29 नवंबर की रात तक लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर दोपहर 12 बजे के बाद से हापुड़ की तरफ या वहां से होकर जाने वाले भारी वाहनों के लिए डायवर्जन किया गया है। इस तरफ की यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों को गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के दिशा-निर्देशों को जान लेना चाहिए, ताकि उनकी यात्रा सुविधाजनक रहे।

एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि इसमें रोडवेज और प्राइवेट बस, ट्रक, समेत अन्य बड़े वाहन शामिल हैं। सभी पॉइंट पर पुलिस ड्यूटी भी लगाई गई है। यूपी रोडवेज की बसों को भी इस डायवर्जन में स्थानीय स्तर के लोगों के वाहनों को लेकर भी दिशा-निर्देश रहेंगे। हालांकि, सात दिनों तक इस रोड पर जाने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, हापुड़ के गढ़ गंगा मेले में भारी भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए व्यवस्था चाक- चौबंद की जा रही है।

यह रहेगा प्लान

  • सभी प्रकार के भारी वाहन जिन्हें अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ जाना है। इस प्रकार के वाहन डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल का प्रयोग कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई और चंदौसी होकर निकलेंगे।
  • इसके अलावा भारी वाहन लालकुआं से एनएच-9 का प्रयोग कर भी बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई और चंदौसी होकर आगे जा पाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.