संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का हुआ शुभारंभ

Updated on 13-09-2023 04:42 PM

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेल विधाओं की विरासत को पुनर्जीवित कर इन खेल विधाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने का सार्थक प्रयास छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक है। इसकी शुरुआत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने सकारात्मक पहल के साथ ही इन खेल विधाओं के जरिये गांव से शहर के प्रतिभाओं को उभरने का बेहतर अवसर सुलभ कराया है। जिससे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा दिखा रहे हैं।

इस संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बस्तर संभाग के सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर में अपना परचम लहरायें और बस्तर का नाम रोशन करें। यह बात संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन ने स्थानीय लालबाग खेल मैदान में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ करने के पश्चात खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा।

इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े ने स्वागत उदबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गांव से लेकर राज्य स्तर तक पारम्परिक खेलों के प्रतिभाओं को अपने दक्षता को प्रदर्शन करने मौका मिला है।

इस संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 16 विभिन्न खेल विधाओं में तीन आयु वर्ग के 2400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन करें और चयनित होकर राज्य स्तर में अपनी श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर बस्तर को गौरवान्वित करें।

आरंभ में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के विधिवत उदघाटन की घोषणा की। वहीं गिल्ली-डंडा खेलकर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. सहित सभापति नगर पालिक निगम जगदलपुर कविता साहू, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम हरेश मण्डावी तथा अधिकारी-कर्मचारी, सभी 7 जिलों के खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

इस दौरान अवगत कराया गया कि 13 से 14 सितम्बर तक आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023 में कब्बडी, खो-खो, रस्साकशी, सँखली,पिट्ठूल, कंचा-बाटी, गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़,100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, गेड़ी दौड़, रस्सीकूद, फुगड़ी, भौंरा, बिल्लस एवं कुश्ती खेल विधाओं में  0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभा रहे हैं।

आरम्भिक खेल 100 मीटर दौड़ में 0 से 18 वर्ष आयु समूह के बालक वर्ग के नारायणपुर जिले के राजेश कोर्राम ने प्रथम,कोण्डागांव के योगेश कोर्राम ने द्वितीय तथा दंतेवाड़ा जिले के अनिल तामो ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं उक्त आयु समूह के बालिका वर्ग में कांकेर जिले की तार्निका ने प्रथम, दंतेवाड़ा जिले की अक्षरा वेक ने दूसरा और बस्तर जिले की वेदवती कश्यप ने तीसरा स्थान अर्जित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.