संभागायुक्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Updated on 27-06-2023 10:55 PM

अम्बिकापुर। नीति आयोग, भारत सरकार से सम्बद्ध योजना प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत होने वाली जिला स्तरीय परीक्षा में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के 74 छात्रों को सरगुजा कमिश्नर शिखा राजपूत तिवारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अम्बिकापुर ने सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले शिक्षक व प्राचार्य भी सम्मानित हुए।

संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने योजना की जानकारी देते हुए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तो केवल शुरुआत है। प्रशासन की कामना है कि आप सभी आसमान की ऊंचाई को हासिल करें। पुरस्कृत होना बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर ने कहा कि उत्कृष्ट मेधावी छात्रों को इस योजना अंतर्गत चयन होना निश्चय ही प्रशंसा का विषय है। प्रतिभा सम्मान योजना के माध्यम से स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान जिला योजना के तहत अम्बिकापुर और जशपुर के शिक्षा अधिकारियों को जिला स्तरीय उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु सम्मानित किया गया। योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट योजना प्रभारी शा. कन्या उच्चतर मा. विद्यालय के प्राचार्य व व्याख्याता श्रीमती सुनीता दास, ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर की प्राचार्य रिंकू उपाध्याय, कार्मेल कान्वेंट स्कूल अम्बिकापुर, हॉलीक्रॉस स्कूल अम्बिकापुर, केंद्रीय विद्यालय अम्बिकापुर, केंद्रीय विद्यालय जशपुर, डीएव्ही विश्रामपुर, मोंटफोर्ट स्कूल रामानुजगंज, प्रयास आवासीय स्कूल जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर योजना में अपने विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.