संभागायुक्त ने किया कलेक्टोरेट सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण

Updated on 30-06-2023 09:20 PM
बेमेतरा । संभागायुक्त महादेव कावरे ने शुक्रवार को जिला कार्यालय कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होने खनिज विभाग, आबकारी, तहसील कार्यालय और जिला पंचायत सहित अन्य कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर कर्मचारियों से भी बातचीत की। उन्होंने आम लोगों के राजस्व संबंधी आवेदनों का समय-सीमा पर निराकरण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय में प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने आवेदनों के निराकरण की स्थिति, कार्यालय प्रबंधन, साफ-सफाई का भी जायजा लिया और अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज की लम्बी अवधि से कैश बुक का संधारण नहीं होने पर नाराजगी जतायी और उसे ठीक करने निर्देश दिए। लापरवाह कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा और समय पर सभी कर्मचारियों को कार्यालय आने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को समय पर मिले और उन्हें भटकना न पड़े।

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय के समस्त रिकार्ड रूम का मूल्यांकन करने तथा राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी उपस्थित थे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुरुचि सिंह ने लंबित प्रकरणों का निराकरण के साथ ही सीमांकन, भू-आवंटन, भू-अर्जन आदि के संबंध में संभागायुक्त को अवगत कराया।

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम देखा और उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर को हरा-भरा करने, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई बेहतर से बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून भू-शाखा, वीसी कक्ष सहित अन्य शाखाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कोटवारों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने को भी कहा। इसके साथ तहसील में बिना ड्रेसकोट के भृत्य दिखाई देने पर अधिकारियों को ड्रेसकोट का पालन कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कार्यालय में स्टाफ की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली। उन्होंने न्यायालयीन कार्यों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने को कहा।

संभागायुक्त कावरे ने जिला पंचायत बेमेतरा के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही विभिन्न योजना के अलग-अलग बैंकों में खाता होने के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.