संभाग आयुक्त ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय डौण्डीलोहारा का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 20-09-2025 12:09 PM

बालोद। दुर्ग संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने आज अपने बालोद जिले के प्रवास के दौरान डौण्डीलोहारा पहुँचकर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में बैठकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के स्थिति का अवलोकन किया। 

राठौर ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण को राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता बताते हुए निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, नामांतरण आदि राजस्व प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। श्री राठौर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन के मरम्मत एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।  कलेक्टर श्री दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी मेहनत करते हुए पूरी तन्मयता से राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.