संभागायुक्त महादेव कांवरे ने ली कृषि विभाग की समीक्षा बैठक

Updated on 20-06-2025 12:47 PM

रायपुर ।  संभागायुक्त  महादेव कांवरे ने आज कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसमें सभी ज़िलों में बीज एवं खाद्य के भंडारण वितरण की जानकारी ली गई।  कांवरे ने डीएपी की कमी को देखते हुए सहकारी समितियों में एनपीके और सुपर फास्फेट खाद को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी समितियों में किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि समितियों में पोस्टर लगाए गए हैं और खाद का भंडारण पर्याप्त मात्रा में है, यूरिया की भी कहीं कोई कमी नहीं हैं।  

बैठक में ऋण वितरण की भी समीक्षा की गई। इस दौरान महासमुंद ज़िले में ऋण देने का दर कम होने पर सहकारी बैंक को बढ़ाने के निर्देशित किया गया। बैठक में बताया गया कि रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी ज़िलों में ऋण वितरण की स्थिति अच्छी है। संभागायुक्त  कांवरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया की संभाग के किसानों किसी प्रकार की तकलीफ ना हो। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर संभाग में खाद की कुल भंडारण संख्या 1 लाख 30 हजार 352 टन का हुआ है, जिसमें से 1 अप्रैल 2025 तक 89 हजार 537 टन खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। इसी प्रकार धान बीज का कुल भंडारण 1 लाख 29 हजार 799 क्विंटल किया गया, जिसमें से 93 हजार 586 क्विंटल का वितरण किया जा चुका है। किसान बीज की स्थिति में 98 प्रतिशत भंडारण हो चुका हैं साथ ही 52 प्रतिशत का वितरण भी हो चूका है। धान के अलावा अन्य दल्हन बीजों का भी भण्डारण हो रहा है।  बैठक में कृषि विभाग के संयुक्त संचालक  गयाराम, सहकारी बैंक की सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.