संभाग आयुक्त ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Updated on 18-06-2025 12:06 PM

दुर्ग।  संभागआयुक्त  एस.एन. राठौर ने आज संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय आधिकारियों की बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री राठौर ने संभाग के जिलों में गिरते जल-स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों को पानी बचाने हेतु शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत वार आवश्यक पहल करने कहा। उन्होंने बताया कि संभाग के अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्राम पंचायत वार लोगोें ने पानी बचाने के लिए एक मत होकर प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा है। उसी का अनुकरण करते हुए संभाग के अन्य जिलों में पीएचई विभाग के माध्यम से यह पहल की जाएं। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से समन्वय कर ग्राम पंचायतों में पानी बचाने हेतु ग्रामीणों से प्रस्ताव व पहल कराने निर्देशित किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जलाशयों में पानी की स्थिति और विभाग द्वारा बनाए गए स्टॉप डैम, एनीकट आदि की जानकारी ली। साथ ही नदी नालों एवं आस-पास के क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए समय पर पानी रोकने के प्रबंध सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि भू-जल स्तर बना रहे। संभाग आयुक्त ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के रखरखाव एवं मरम्मत पर विशेष ध्यान देने कहा है। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य पूर्णता की स्थिति में पंचायतों को शीघ्र हैण्ड-ओवर करने के निर्देश दिए।

संभाग आयुक्त ने स्कूलों में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण की प्रकिया में पारदर्शिता पर जोर देते हुए संभाग के स्कूलों में शिक्षकों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में अवगत कराया गया कि शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के तहत् स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। संभाग के अंतर्गत अब एकल शिक्षकीय विद्यालय नहीं है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने कहा कि संभाग अंतर्गत सभी जिलों के शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री और लोगों में नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्य योजना के अनुरूप एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड के विद्यार्थियों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाये जाए। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने सीसीएम मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के ई (विद्युत यांत्रिकी) को विभाग के लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने निर्देशित किया। बैठक में उप आयुक्त (रा.)  पदुम यादव, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन  सुरेन्द्र पाण्डे, अधीक्षण अभिंयता पीएचई  संजीव ब्रिजपुरिया, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडीडी (विद्युत एवं यांत्रिकी)  आर.एल. गायकवाड़, संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन  दिवाकर सिंह राठौर, संयुक्त संचालक शिक्षा  आर.एल. ठाकुर सहित समस्त विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.