संभागायुक्त ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों की ली बैठक

Updated on 13-05-2023 08:59 PM

मोहला।  संभागायुक्त महादेव कावरे ने  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन की तैयारी एवं सुचारू व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  एस जयवर्धन उपस्थित रहे।

संभागायुक्त  कावरे ने पीपीईएस एन्ट्री के संबंध में जानकारी ली और इसे शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों, थाना प्रभारियों, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक को सेक्टर ऑफिसर बनाने एवं अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में आने वाले मतदाताओं से बातचीत करने एवं आवश्यक व्यवस्था बनाये जाने हेतु निर्देश दिए।

निर्वाचन के दौरान केन्द्रीय बलों के रूकने की व्यवस्था स्कूलों में कराये जाने के निर्देश दिये एवं स्थानीय स्तर पर बड़े भवन, थानों में बलों को सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए रूकवाने हेतु निर्देशित किया। अस्थायी शौचालयों का निर्माण करने एवं मोबाईल टायलेट की व्यवस्था करने कहा। दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की जानकारी पोर्टल में एंट्री किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।

संभागायुक्त कावरे ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज स्तर पर इलेक्टोरल कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला स्वीप योजना 15 मई तक बनाये जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने एफएलसी मतदान केन्द्रों, इंटरनेट सुविधा, पिंक बूथ का वेबकास्टिंग कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाले सील, मोहर बनाने के लिए कहा। जिससे निर्वाचन कार्य में आसानी हो सके। पुलिस लाईन के सामने स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस में आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था सीसीटीवी, डबल लॉक पूर्ण होने तथा एफएलसी दौरान कार्य में लगे कर्मचारियों की फोटोयुक्त आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से लगाये जाने के संबंध में निर्देशित किया।

कलेक्टर एस जयवर्धन ने बताया कि नियमित कर्मचारियों, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जानकारी प्राथमिकता के क्रम में एंट्री कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम शासकीय नवीन कॉलेज मोहला में बनाया गया है। मतगणना, कमिशनिंग, वितरण अन्य कार्य शासकीय नवीन कॉलेज मोहला से किए जाएंगे। सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हॉल में कर्मचारियों की सुलभता अनुसार रखे जाने के संबंध में जानकारी दी। जिले में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी कार्ड बनाये जाने के बारे में बताया। कलेक्टर ने एएमएफ अंतर्गत 15 मतदान केन्द्रों में रैम्प, बिजली असुविधा, पेयजल, फर्नीचर के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सभी जनपद पंचायत सीईओ को इसके संबंध में पूर्व में निर्देशित किया गया है। इसकी समीक्षा लगातार समय-सीमा की बैठक में की जा रही है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य ने बताया कि ईपिक कार्डों का वितरण डाक विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। जो शेष रह गए हैं उसे संबंधित बीएलओ के माध्यम से वितरण कराया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन  आकाश मरकाम, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी  प्रेमलता चंदेल, संयुक्त कलेक्टर आरपी आचला, एसडीएम मानपुर  अमित नाथ योगी, एसडीओपी अंबागढ़ चौकी अर्जुन प्रसाद कुर्रे, डीएसपी नक्सल ताजेश्वर दीवान सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.