स्वतंत्रता दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने किया ध्वजारोहण

Updated on 16-08-2024 02:00 PM

रायपुर। 78वां स्वतंत्रता दिवस, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थित कार्यालयों में पारंपरिक रूप से एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंडल का मुख्य कार्यक्रम रायपुर रेल मंडल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती मेघा एस. कुमार  की गरिमामयी उपस्थिति मे मनाया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रमण कुमार की अगुवाई में परेड़ की सलामी ली। मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) राहुल गर्ग द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम तैयार किया गया। अतिथियों के स्वागत से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तथा मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा 9.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के साथ फहराया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस, स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल परिवार को संबोधित किया गया।

स्वतंत्रता सेनानियो को स्मरण करते हुए सभी कर्मचारियों, यात्रियों, संगठनों, सेक्रो को मंडल रेल प्रबंधक ने बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दिन है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक महोदया का संदेश दिया कि रेल कर्मियों की मेहनत एवं प्रयास के कारण रेलवे ने निरंतर इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी एवं यात्री सुविधाओं का विकास किया है यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर फुटओवर ब्रिज, की सुविधाओं सहित रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों का भी रीडेवलपमेंट एवं स्टेशनों का अपग्रेडेशन चल रहा है। रेल मदद ऐप पर मिलने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंडल स्तरों पर वार रूम बनाए गए। पर्यावरण संरक्षण में भिलाई स्थित 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट से 24,200 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिली है। कर्मचारियों के कल्याण हेतु पदोन्नति चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया गया रेलवे के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

 इन सभी कार्यो में योगदान  के लिये सभी रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों की प्रसंशा की । मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अध्यक्षा सेक्रो श्रीमती मेघा एस कुमार ने राष्ट्रीय एकता  को दर्शाते तिरंगे गुब्बारों और शांति के प्रतीक शवेत कबूतरों को नीले आकाश में छोड़ कर सभी को उत्साहित किया । स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।

आज इस कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) बजरंग अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य कारखाना प्रबंधक एवं अन्य विभागीय अधिकारी सहित सेक्रो की पदाधिकारिया, यूनियन के प्रतिनिधिगण, मीडिया के सदस्य, रेल कर्मी  उपस्थित  रहे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.