एमपी में दीपावली की आतिशबाजी:सुबह से लोगों ने की खरीदारी, शाम होते ही फोड़ने लगे पटाखे, जबलपुर में बारिश की बाधा

Updated on 21-10-2025 01:16 PM

मध्य प्रदेश दिवाली के उल्लास में सराबोर है। शाम होते ही शहर का आसमान आतिशबाजी से गूंजने लगा। राजधानी के नए और पुराने शहर में लोगों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। दूसरी ओर दिवाली के रात जबलपुर में तेज बारिश हो गई, जिससे बारिश ने लोगों की दिवाली की तैयारियों में बाधा पहुंचा दी। रात तक बारिश और बूंदाबांदी जारी रही। लोगों ने बारिश के बीच ही आतिशबाजी की।

राजधानी में दिन में ही ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी होती रही। मिठाई की दुकानों पर ‘घी के लड्डू’ और ‘केसर बर्फी’ की सबसे अधिक डिमांड रही।

सभी बड़े शहरों में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्शन की व्यवस्था की है, ताकि पूजा के बाद बाजारों में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के सभी शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आपात स्थिति से निपटने के लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं।

जबलपुर में तेज बारिश ने दिवाली में व्यवधान पैदा किया है। लोगों ने सुबह से ही जो तैयारियां की थीं रात को धरी की धरी रह गई। रात तक तेज बारिश से लोगों का उत्साह कम हो गया। तेज बारिश के बाद तेज बादल की गर्जना के चलते पूरा शहर अंधकारमय हो गया है। करीब 20 मिनट से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते बिजली चली गई।

7:13 से 9:12 तक लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय दिवाली पूजन के लिए भोपाल के पंचांगकार पं. विनोद गौतम ने शुभ मुहूर्त बताए हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी-गणेश पूजन का मुख्य काल प्रदोष काल माना जाता है। जिसमें स्थिर लग्न की प्रधानता होती है। इस बार वृष, सिंह और कुंभ लग्न दीपावली पूजन के लिए विशेष रूप से शुभ बताए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.