जयपुर में दीया कुमारी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खिला पाएंगे कमल! पढ़ें ढूंढ़ाड़ से बीजेपी की जीत या कांग्रेस रिपीट

Updated on 02-11-2023 02:45 PM
जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी का ताजा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के दौरान ढूंढ़ाड़ क्षेत्र में बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती नजर आई। सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हो तो ढूंढ़ाड़ में बीजेपी को कांग्रेस से डेढ़ गुणा ज्यादा सीटें मिलेगी। ढूंढ़ाड़ क्षेत्र में जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक और करौली जिले का उत्तरी क्षेत्र आता है। इन पांच जिलों में कुल 58 विधानसभा सीटें हैं। सर्वे के हिसाब से 58 में से 36 से 40 सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस के खाते 16 से 20 सीटें ही आ रही हैं। अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।


क्या भाजपा की जीत बरकरार रख पाएगी दीया कुमारी

ढूंढ़ाड़ क्षेत्र से बीजेपी के कई दिग्गज चुनाव मैदान में है। इनमें एक बड़ा नाम पूर्व राजपरिवार की सदस्य दिया कुमारी का है। दीया कुमारी वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में सवाई माधोपुर से विधायक बनी थी। बाद में 2019 के लोकसभा चुनावों में वे राजसमंद से सांसद चुनी गईं। इस बार उन्हें जयपुर के विद्याधर नगर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। हालांकि विद्याधर नगर सीट पर पिछले तीन चुनावों में भाजपा प्रत्याशी की जीत होती आई है लेकिन इस बार राजवी का टिकट काटने से एकबारगी लोगों की नाराजगी सामने आई थी। दीया कुमारी को बीजेपी की जीत बरकरार रखने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ सकता है।


कर्नल राठौड़ की इज्जत दांव पर


पूर्व केन्द्रीय मंत्री और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बीजेपी ने इस बार जयपुर की झोटवाड़ा प्रत्याशी घोषित किया है। राठौड़ का नाम सामने आते ही बीजेपी में काफी विरोध हुआ। पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और उनके समर्थक कर्नल राठौड़ के विरोध में हैं। उधर, भाजपा से दावेदारी करने वाले आशु सिंह सुरपुरा ने भी चुनाव मैदान में ताल ठोक दी। तीनों ही नेता राजपूत समाज से हैं। ऐसे में समाज के वोटों का बिखराव होना तय नजर आ रहा है। अगर शेखावत और सुरपुरा दोनों चुनाव मैदान में डटे रहते हैं तो कर्नल राठौड़ के लिए झोटवाड़ा की सीट निकालना आसान नहीं होगा।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आंदोलन लाएंगे सार्थक परिणाम


ढूंढ़ाड़ क्षेत्र की एक हॉट सीट सवाई माधोपुर भी है। सवाई माधोपुर से बीजेपी ने राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को चुनाव मैदान में उतारा है। डॉ. मीणा दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और 5 बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा एक फायरब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं। दलित और वंचित वर्ग के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ वे आए दिन आंदोलन करते रहे हैं। पिछले चार साल में डॉ. मीणा ने दर्जनों आंदोलन करके सरकार और प्रशासन के नकेल डाले रखी। पिछले चुनाव में सवाई माधोपुर से बीजेपी की हार हुई थी और कांग्रेस के दानिश अबरार विधायक बने थे। इस बार भी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के सामने कांग्रेस के दानिश अबरार ही हैं। ऐसे में सवाई माधोपुर का मुकाबला रोचक होने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.