कोरिया। बैकुंठपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला जेल, बैकुंठपुर का निरीक्षण किया।
डीजे पांडेय ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य तथा मिलने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जेल के अधीक्षक को बंदियों के स्वास्थ्य तथा कैदियों को रखे जाने वाले बैरक के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पांडेय ने कहा कि जाने-अनजाने में किए गए अपराध निश्चय ही समाज के लिए चिंता की बात है। ऐसे में समाज के सभी तबकों को अपराध से बचने, रोकने के लिए स्व प्रेरित होकर आगे आने की जरूरत है।
कलेक्टर लंगेह ने कहा कि जेल में बंद कैदियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य व भोजन उपलब्ध कराने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन सिंह कोर्राम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
9 मार्च को लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विरेन्द्र सिंह ने आगामी 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बंध में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत से जहाँ आपसी सुलह और रजामंदी से समस्याओं का निराकरण होते हैं तो वहीं आर्थिक बोझ से बचा भी जा सकता है और धन, समय और कलह से बचने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समय-समय पर की जाती है।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…