'डीजे वाले बाबू' ने फोड़ दिया नायब तहसीलदार का सिर, बंद करने को कहा तो लाठी से किया हमला

Updated on 06-09-2024 10:26 AM
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गुरुवार को बाबा रामदेव के मेले में चल समारोह निकाला जा रहा था। तभी ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार ने डीजे बजाने वालों से डीजे बंद करने को कहा। इस पर वहां मौजूद युवक ने नायब तहसीलदार पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

दरअसल, पूरा मामला उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील का है। यहां पाता खेड़ी गांव में बाबा रामदेव के मेले में चल समारोह निकाला जा रहा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात तहसीलदार इरशाद खान ने डीजे बंद करने के लिए कहा। इसी बात पर डीजे बजाने वाले युवक ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। घायल हालत में तहसीलदार को झारड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

पुलिस ने क्या कहा?


एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि डीजे बजाने पर बैन लगा हुआ है। इसके बावजूद डीजे संचालक डीजे बजा रहा था। चिकली गांव के रहने वाले आरोपी डीजे संचालक धीरज और विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर महिदपुर थाना लाया गया है। डीजे भी जब्त कर लिया है।

नायब तहसीलदार ने क्या कहा?


नायब तहसीलदार इरशाद खान के मुताबिक डीजे पर बैठे दो लोगों में से किसी एक ने लोहे की रॉड या लाठी से मुझ पर हमला कर दिया। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि मैं कुछ समझ नहीं पाया। वहीं नायब तहसीलदार ने टीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीजे पर दो लड़के थे। उनमें से एक ने मेरे सिर पर डंडा मारा, टीआई ने एक लड़के को पकड़ा भी, लेकिन बाद में छोड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.