जोकोविच ने कोहली को थैंक्स बोला रील को शेयर करते हुए लिखा मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब हम साथ खेलेंगे

Updated on 15-01-2024 01:58 PM

टेनिस के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को धन्यवाद कहा है। भारतीय क्रिकेटर कोहली ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 से पहले प्रैक्टिस के दौरान जोकोविच की तारीफ की थी और उनसे बातचीत की कहानी बताई थी।

सोमवार को जोकोविच ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की एक रील शेयर की है, जिसमें विराट कोहली उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी रील को शेयर करते हुए जोकोविच ने लिखा है, 'इन प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद विराट। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब हम साथ खेलेंगे।'

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 शुरू होने से ठीक पहले जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ क्रिकेट खेला था। यह दोनों टेनिस कोर्ट में भी आमने-सामने हुए थे। इसके बाद जोकोविच से क्रिकेट से जुड़े कई सवाल जवाब हुए थे। यहां उन्होंने कोहली का नाम भी लिया था। इसके बाद जब विराट से जोकोविच के बार में पूछा गया तो उन्होंने टेनिस खिलाड़ी से अपना कनेक्शन बताया था।

कोहली बोले- जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर किया था मैसेज
रविवार को होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान कोहली ने BCCI से कहा, 'मैंने नोवाक से बात करने के लिए इंस्टाग्राम पर मैसेज करना चाहा। लेकिन जब मैं मैसेज बॉक्स में गया तो देखा उन्होंने पहले ही मुझे मैसेज कर रखा था। उनका मैसेज बहुत टाइम से ओपन नहीं हुआ था। तब मैंने पहली बार अपना मैसेज बॉक्स ओपन किया।'

फेक आईडी होने का डर था
कोहली ने आगे बताया, 'जब मैने जोकोविच का मैसेज देखा तो मुझे लगा ये फेक आईडी से किया गया है। लेकिन मैंने फिर से चेक किया तो पाया मैसेज असली अकाउंट से आया था। फिर हमारी बातें शुरू हो गईं। हम एक दूसरे को अचीवमेंट्स पर बधाई देने लगे।

पिछले दिनों 50वीं वनडे सेंचुरी पर नोवाक ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर मुझे बधाई दी थी। उन्होंने मुझे पर्सनल मैसेज कर भी बधाई दी। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, दुनिया के टॉप ग्लोबल एथलीट्स से बातें करना अच्छा लगता है। उनका टेनिस करियर शानदार है, फिटनेस के लिए उनकी मेहनत मुझे हमेशा ही इंस्पायर करती है।'

जोकोविच के साथ कॉफी पीना चाहते हैं कोहली
कोहली ने बताया कि वह जोकोविच के साथ भारत में कॉफी पीते हुए बातें करना चाहते हैं। उन्होंने जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन में पार्टिसिपेट करने पर भी बधाई दी। ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रमोशनल इवेंट के दौरान जोकोविच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के साथ क्रिकेट और टेनिस खेलते नजर आए थे।

जोकोविच की क्रिकेट स्किल पर कोहली ने कहा, 'मेरी टेनिस स्किल के मुकाबले जोकोविच की क्रिकेट टेक्निक कई बेहतर है। स्टीव ने उनकी सर्विस रिटर्न कर बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन मैंने कई टेनिस मैच लाइव देखे हैं और मैं जानता हूं वहां सर्विस कितनी ज्यादा तेज होती है। फिर भी उनके साथ टेनिस खेलना अच्छा रहेगा। मैं उन्हें सिर्फ बैट पकड़ना ही सीखा सकता हूं।'

जोकोविच ने की थी विराट की तारीफ
जोकोविच 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके हैं और उनके नाम कुल 24 ग्रैंड स्लैम खिताब है। साल 2024 का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू होने से पहले ब्रॉडकास्टर्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'विराट और मैं पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन बातें कर रहे हैं।'

जोकोविच ने बताया था, 'विराट और उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई लेकिन उनसे बातें करना मेरे लिए सम्मान की बात की है। उनका (विराट का) क्रिकेट करियर और अचीवमेंट्स शानदार हैं। मैं क्रिकेट में अच्छा नहीं हूं लेकिन मैंने इसे खेलना शुरू कर दिया है। मैं नहीं चाहता कि जब भारत जाऊं तो क्रिकेट स्किल्स के कारण शर्मिंदगी महसूस करूं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.