जोकोविच लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024, 5वीं बार जीता अवॉर्ड

Updated on 24-04-2024 01:29 PM

वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड दिया गया है। जोकोविच का यह पांचवां लॉरियस अवॉर्ड है। 25वीं लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी 22 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड में हुई। यह अवॉर्ड पिछले साल के अचीवमेंट के लिए दिया जाता है।

उन्होंने इस मामले में पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की बराबरी कर ली है। ये दोनों खिलाड़ी लॉरियस अवॉर्ड के इतिहास में सबसे ज्यादा बार सम्मानित किए गए हैं।

जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम
जोकोविच ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और US ओपन में टाइटल जीता था। जोकोविच 24 ग्रैंड स्लैम के साथ मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

बोनमाती को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर 2024
वहीं स्पेन की ही मिडफील्डर एताना बोनमाती को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ द ईयर 2024 का पुरस्कार मिला। बोनमाती को पिछले साल FIFA विमेंस वर्ल्ड कप में गोल्डन बॉल ट्रॉफी मिली थी। गोल्डन बॉल टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर को दिया जाता है।

स्पेन की महिला फुटबॉल टीम को मिला लॉरियस टीम अवॉर्ड
पिछले साल पहली बार विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाली स्पेन की टीम को लॉरियस टीम अवॉर्ड से नवाजा गया। फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया था।

क्या है लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स?
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स सेरेमनी हर साल होती है। इसमें खिलाड़ियों और टीमों को साल भर के स्पोर्ट्स अचीवमेंट्स के साथ सम्मानित किया जाता है। इसकी स्थापना 1999 में लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड फाउंडेशन के फाउंडर डेमलर और रिचमोंट ने की गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.