IPL 2024 के बाद रिटायर हो सकते हैं DK:2008 से अब तक सभी IPL खेलने वाले 7 प्लेयर्स में शामिल

Updated on 07-03-2024 01:21 PM

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL से संन्यास ले सकते हैं। कार्तिक IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से अपना आखिरी सीजन खेलेंगे। उन्हें RCB ने साल 2022 की मिनी ऑक्शन में अपने साथ 5.5 करोड़ रुपये में जोड़ा था।

ईएसपीएन के मुताबिक, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जून में 39 साल के हो जाएंगे। वह आखिरी IPL सीजन के लिए तैयार हैं। इसके बाद वह IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। कार्तिक ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 जुलाई में टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

कार्तिक उन सात खिलाड़ियों में शामिल जिन्होंने IPLके सभी सीजन के हिस्सा रहे
कार्तिक उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने IPL के अब तक हुए सभी सीजन (16 ) के हिस्सा रहे हैं। 2008 में IPL शुरू होने के बाद से ही वह, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे के साथ ही इसमें खेल रहे हैं।

अब तक 16 सीजन में केवल दो मैच नहीं खेल सके
कार्तिक आईपीएल के अब तक हुए 16 सीजन में केवल दो मैचों को ही मिस किए हैं। उन्होंने अपने पहले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। वहीं दूसरा मैच पिछले साल यानी 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग मैच से बाहर बैठे थे।

2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में किया गया था शामिल
कार्तिक का IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने साल 2022 में 16 मैचों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए बनाए थे। हालांकि, उनका पिछला साल ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने RCB की ओर से खेलते हुए 11 की औसत से 140 रन बनाए थे।

IPLमें 6 टीमों के हिस्सा रहें हैं कार्तिक
कार्तिक IPL के 6 टीमों के हिस्सा रहे हैं। उन्होंने IPLमें करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरविल्स के साथ किया। वह किंग्स इलेवन पंजा, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान खेले 240 मैचों में 26 की औसत से 4516 रन बनाए हैं। जिसमें 20 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं विकेट के पीछे रहते हुए 133 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है। जिसमें 36 स्टंपिंग भी शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.