फिर डूब गया DMCH, दरभंगा मेडिकल कॉलेज बंद, ऑफिस से वार्ड तक पानी-पानी

Updated on 06-07-2023 06:52 PM
दरभंगा: उत्तर बिहार के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। दरभंगा में इसका असर कुछ ज्यादा ही दिख रहा है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पानी भर जाने से 5 दिनों के लिए बंद कर दिया है। क्लास रूम, हॉस्टल, मेस और कई विभागों में पानी घुस गया है। कई जगहों पर घुटना भर पानी है। इसके चलते बिल्डिंग से बाहर निकलना और अंदर जाना मुश्किल है। हालात इतने खराब हो गए कि पांच दिनों तक के लिए कॉलेज ऐक्टिविटी को बंद कर दिया गया है। हालांकि मेडिकल सुविधा बहाल रखने के दावे किए जा रहे हैं।

पानी-पानी DMCH

दरभंगा में अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल में जलजमाव होने के कारण 5 दिनों के लिए क्लास सस्पेंड कर दिए गए। कॉलेज छात्रों से कहा गया है कि जिनके हॉस्टल में पानी घुस गया है, वो घर जा सकते हैं। कॉलेज परिसर की हाल ये है कि पूरा कॉलेज तैरता दिख रहा है। टेबल और फाइल बचाने में स्टाफ जुटे हैं। दरभंगा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल चेंबर में भी पानी लगा है। प्रिंसिपल केएन मिश्रा ने जिला प्रशासन और नगर निगम से पानी निकासी की गुहार लगाई है।

ऑफिस से वार्ड तक पानी

डीएमसी के प्रिंसिपल डॉक्टर केएन मिश्रा ने बताया कि बुधवार को काफी वर्षा होने के कारण पूरे परिसर जलजमाव हो गया है। मेडिकल कॉलेज के क्लास रूम, विभागों में भर्ती मरीजों के बेड के नीचे और कार्यालयों में जलजमाव हो गया है। हम चाहते हैं कि काम सुचारू ढंग से चले। इसका प्रयास कर रहे है, काफी कठिनाइयों के बावजूद हमलोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

प्रिंसिपल ने कहा कि हॉस्टल और मेस में पानी घुस जाने के कारण छात्रों की मांग पर पांच दिनों के क्लास को सस्पेंड कर दिया गया है। मेरे चेम्बर में भी एक फिट से ज्यादा पानी भर गया है। उन्होंने आने वाले मरीजों से कहा है कि जलजमाव से आने में थोड़ी समस्या होगी लेकिन हमलोग मरीजों के इलाज में कोई समस्या नहीं होने देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.