ज्ञानेश्वरी की प्रतिभा को मिली नई उड़ान, जताया मुख्यमंत्री का आभार

Updated on 04-08-2023 04:03 PM

रायपुर। एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की वेटलिफ्टर कुमारी ज्ञानेश्वरी यादव की प्रतिभा को राज्य सरकार के प्रोत्साहन से नई उड़ान मिल गई है।
खुशी से चहकते कु. यादव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान इसका भरपूर इजहार किया।  

कुमारी ज्ञानेश्वरी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मुझे पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्ति मिल गई है। जिसने मेरी खेल प्रतिभा में नया जोश भर दिया है। साथ ही इससे मुझे अपने खेल के बेहतर प्रदर्शन के लिए और प्रोत्साहन मिला है।

मुख्यमंत्री बघेल ने मुलाकात के दौरान वेटलिफ्टर कु. ज्ञानेश्वरी यादव की खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बिटिया कु. यादव के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजनांदगांव ही नहीं बल्कि हमारा प्रदेश और देश भी गौरान्वित हुआ है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चौम्पयनशिप में 3 रजत पदक जीतने पर पुलिस विभाग में एएसआई पद पर नौकरी देने की घोषणा की गई थी।

इसी कड़ी में नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स जूनियर एवं सीनियर वर्ग में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने जूनियर एशियन चौम्पियनशिप में सिल्वर मेडल भी हासिल किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.