स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में करें बेहतर काम : कलेक्टर

Updated on 11-01-2025 12:29 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक ली उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत चयनित गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखण्ड में हितग्राहीमूलक एवं विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नीति आयोग द्वारा जारी किये जाने वाले डेल्टा रैकिंग में जिले के बेहतर स्थान के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सुपोषण, कृषि, पेयजल एवं सामाजिक विकास आदि क्षेत्रों में बेहतर काम करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित किये गये मानकों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन कर हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। जिससे योजनाओं का सेचुरेशन की पूर्णता होगी। साथ ही लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल पायेगा। नीति आयोग द्वारा विभिन्न मानकों के तहत देश के 500 ब्लॉकों की रैंकिंग की जाती है। इसमें मैनपुर ब्लॉक में दिये गये मानक अनुसार योजनाओं का सेचुरेशन किया जा चुका है। कलेक्टर ने गरियाबंद ब्लॉक में भी सभी क्षेत्रों में बेहतर काम करके देश के आकांक्षी ब्लॉक रैंकिंग में नाम शामिल करवाने के लिए बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में जनपद पंचायत सीईओ, कृषि, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु पालन विभाग, लीड बैंक, एनआरएलएम एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण सहित नीति आयोग के समन्वयक मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग ने सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने सुशासन में सहायता करने के उद्देश्य से नीति आयोग की पहल राज्य सहायता मिशन ने राज्य के लिए नीति नामक एक मंच शुरू किया है। जो सुशासन और नीतिगत पहलों को साझा करने के लिए एक मंच हैं। नीति आयोग अभिसरण, सहयोग एवं प्रतिस्पर्धा तीन व्यापक ढांचों में निर्भर करती है। 12 मंत्रालयों के अंतर्गत 40 संकेतकों की पहचान कर विभिन्न योजनाओं के सेचुरेशन का कार्य किया जाता है। इसका उद्देश्य पिछड़े ब्लॉकों में विकास का मापदंड निर्धारित कर लोगों को विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित करना है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों की पूर्ति के लिए आंगनबाड़ी के माध्यम से सुपोषण अभियान में सहभागिता, शिक्षा विभाग द्वारा ड्रापआउट स्कूली बच्चों की संख्या में कमी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव, कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि एवं पीएचई विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही सामाजिक विकास एवं बुनियादी ढांचे के तहत विभिन्न संकेतकों में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.