बार-बार न बदलें SIP के प्लान, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Updated on 17-05-2024 02:40 PM
नई दिल्ली: क्या आज म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं? हर साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं? अगर आपका उत्तर हां है तो निवेश करने का ये तरीका अपनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे बेहतर होगा की जिस इंडेक्स में आपने निवेश किया है, उसी में अपने एसआईपी को चालू रखें। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, WhiteOak Capital MF ने इसे लेकर एक अध्ययन किया है। इसमें ये बातें निकलकर सामने आई हैं।

किया है आउटपरफॉर्म

रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2005-06 से लेकर वित्त वर्ष 2003-24 की 19 साल की अवधि का अध्ययन किया गया हे। इसमें पता लगा है कि पिछले 19 वर्षों में एक अप्रैल 2024 तक स्मॉलकैप इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स में किए गए एसआईपी ने सात बार आउटपरफॉर्म किया है। जबकि स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स के एसआईपी ने 6 बार आउटपरफॉर्म किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2005-06 से मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में निवेश को लंबी अवधि के लिए चालू रखने पर और पिछले साल के बेस्ट परफॉर्म करने वाले इंडेक्स में स्विच करने पर मिलने वाले रिटर्न से ज्यादा लाभ मिला है।

न बदलें इंडेक्स

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने पिछले साल के बेस्ट परफॉर्मिंग इंडेक्स में स्विच न कर मिडकैप इंडेक्स में निवेश को चालू रखा है तो उसपर 1 अप्रैल 2024 तक सालाना 18.8 फीसदी का रिटर्न मिला है। इंडेक्स में बदलाव करने पर केवल 15.5 फीसदी ही रिटर्न मिला है। अगर किसी निवेशक ने स्मॉलकैप इंडेक्स में एसआईपी शुरू किया तो उसपर 16 फीसदी सालाना रिटर्न मिला है। जबकि इंडेक्स बदलने पर 15.1 फीसदी ही रिटर्न मिला है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडेक्स में बदलाव करना कोई समझदारी नहीं है। इससे आपका रिटर्न पहले के मुकाबले कम हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.