फर्जी ऐप्स, वॉट्सऐप ग्रुप के झांसे में न आएं, सेबी चीफ ने निवेशकों को किया आगाह

Updated on 03-03-2026 01:14 PM
नई दिल्ली: सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि स्कैमर्स को पकड़ने के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक टेक्नॉलजी का सहारा लिया जा रहा है। खासकर उन 'प्री-इन्वेस्टमेंट' स्कैम पर नजर है, जिनमें जालसाज निवेशकों को असली ब्रोकर तक पहुंचने से पहले ही फर्जी ऐप्स और वट्सऐप ग्रुप के जरिए ठग लेते हैं। सेबी चीफ ने बताया कि कई नए निवेशक फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स, वॉट्सऐप ग्रुप और भारी मुनाफे के लालच में फंस रहे हैं। ये जालसाज लोगों को सेबी से रजिस्टर्ड ब्रोकरों तक पहुंचने से पहले ही गुमराह कर देते हैं और पैसा अपने निजी खातों में डलवा लेते हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सेबी चीफ ने 'SEBI Check' जैसे टूल का जिक्र किया। इसकी मदद से कोई भी निवेशक यह जांच सकता है कि जिस संस्था में वह पैसा लगा रहा है, वह असली है या नहीं। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि वे 'डेरिवेटिव्स' जैसे जटिल और जोखिम भरे ट्रेड के बजाय SIP और म्यूचुअल फंड जैसे लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें। उन्होंने बिना रजिस्ट्रेशन वाले फिनफ्लुएंशर्स के झांसे में न आने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सेबी का पूरा ध्यान 'कॉरपोरेट बॉण्ड मार्केट' पर है।

ज्यादा रिटर्न का लालच

सेबी चीफ ने कहा कि खासकर देश के बढ़ते खुदरा निवेशक आधार को देखते हुए निवेशकों की सतर्कता केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर, सोच-समझकर कदम उठाने में तब्दील होनी चाहिए। निवेश से पहले धोखाधड़ी से संबंधित एक सवाल के जवाब में, पांडेय ने कहा कि बाजार में प्रवेश करने के इच्छुक कई व्यक्ति सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ तक पहुंचने से पहले ही ‘घोटालेबाजों’ के चंगुल में फंस जाते हैं। अभी देश में 14 करोड़ से अधिक निवेशक हैं।
उन्होंने कहा, ‘निवेश करने का इरादा रखने वाला व्यक्ति वास्तव में ज्यादा रिटर्न के वादों के जाल में फंस रहा है। मामला सेबी या किसी ब्रोकर तक पहुंचता ही नहीं क्योंकि व्यक्ति पहले ही जाल में फंस चुका होता है।’ पांडेय ने कहा कि निवेशकों को लुभाने के लिए वट्सएप ग्रुप, फर्जी ऐप और अन्य डिजिटल चैनल का यूज बढ़ रहा है। उन्होंने ऐसे कई मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि नियामक ने इस खतरे को रोकने और निवेशकों के पैसे की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.