टैक्स से बचने के लिए जल्दबाजी में न करें ये गलतियां, पड़ सकते हैं लेने के देने, समझ लें पूरी बात

Updated on 31-03-2023 06:44 PM
नई दिल्ली: अब तक यह समझ में आ गया होगा कि आपके डेट म्युचुअल फंड निवेश पर अगले वित्त वर्ष से ऊंची दर से टैक्स लगाया जाएगा। डेट म्यूचुअल फंड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) प्रावधान और इंडेक्सेशन के साथ 20% टैक्स का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, आपके मौजूदा निवेशों को यह लाभ मिलता रहेगा। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब से यह खबर सामने आई है तब से कई लोग अपने जानकारों से पूछ रहें है कि क्या एक्स्ट्रा टैक्स से बचने का कोई तरीका है। बेशक, एक्सपर्ट ऐसे निवेशकों को निराश नहीं लौटा रहे। वे इसके लिए कई सारे रेडीमेड उपाय सुझा रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं है, इनमें से कई उपायों पर ठीक से विचार नहीं किया होता है। इस मुद्दे पर तस्वीर साफ होने के लिए कुछ अहम बातों को ध्यान में जरूर रखें।

फंड बेचने में जल्दबाजी न करें


जब भी इस तरह की बड़ी खबरें आए तो तस्वीर साफ होने तक धैर्य बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करें। कई लोग थोड़ी भी नकारात्मक बात सुनने पर घबरा जाते हैं और आनन-फानन में अपने निवेश को बेच डालते हैं या रोक देते हैं। उदाहरण के लिए, बाजार में एक बड़ी गिरावट कई नए निवेशकों को बाजार से बाहर कर देती है। निश्चित रूप से, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की तरफ से सरकार को फैसले को बदलने के लिए प्रभावित करने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, हो सकता है कि वे गाइडलाइंस में बदलाव करने पर SEBI को राजी कर लें जिससे कि वे ऐसे नए प्रॉडक्ट लॉन्च कर सकें जो इंडेक्सेशन के साथ LTCG टैक्स लाभ देने में सक्षम हों। इसीलिए जल्दी में कोई निर्णय नहीं लें।

शॉर्टकट मत ढूंढो

कई तथाकथित एक्सपर्ट मौजूदा परिस्थिति में भी सल्यूशन देने का दावा कर रहे हैं। ETMutualFunds का मानना है कि इन आधे-अधूरे सल्यूशन से लंबी अवधि में कोई फायदा होने की संभावना नहीं है। आप इस बात को समझ लीजिए कि सरकार ने बैंक में किए जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की तर्ज पर डेट स्कीमों पर टैक्स लगाने का फैसला किया है। आपका इस पर कोई बस नहीं है। बल्कि कई म्यूचुअल फंड मैनेजर निजी बातचीत में यहां तक कह रहे हैं कि ऐसा लगता है कि सरकार कटौती और छूट देने से छुटकारा पाना चाहती है। इसलिए भविष्य में अपने निवेश पर अधिक टैक्स चुकाने के लिए तैयार रहें। सरकार को मात देने की कोशिश के झांसे में न आएं। जब सरकार कुछ करती है, तो इस बात की पूरी संभावना होती है कि उसने अपना पूरा होमवर्क किया होगा और सभी कमियों को दूर किया होगा। इसलिए, स्मार्ट तरीके की तलाश में अपना समय बर्बाद न करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.