धान खरीदी के अंतिम दिवस तक उपार्जन केन्द्रों का करे भौतिक सत्यापन : कलेक्टर

Updated on 11-01-2025 12:28 PM

गरियाबंद ।  कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान के उचित रख-रखाव एवं व्यवस्थित खरीदी को सुचारू रखने के लिए विभागीय दिशा-निर्देश अनुसार प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र, राईस मिल, किराना दुकानों में धान का भण्डारण किया जा रहा है, तो उसका अनिवार्य रूप से सत्यापन करे। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक एवं धान खरीदी केन्द्रों के लिए बनाये गये नोडल अधिकारी गठित टीम के साथ अनिवार्य रूप से जा कर सत्यापन करे। इसके अलावा उपार्जन केन्द्र में स्टेक एवं बोरे का भी मिलान करे। जिन किसानों ने अपने टोकन के माध्यम से उनके रकबे का धान बेच चुके है, ऐसे कृषकों से रकबा समर्पित करने का कार्य प्राथमिकता से करायें। धान खरीदी के अंतिम कार्य दिवसों पर प्रत्येक उपार्जन केन्द्र की सतत निगरानी करे। साथ ही डीओ, टीओ से धान उठाव एवं परिवहन की निगरानी रखे। संबंधित अधिकारियों को राईस मिलर्स द्वारा अब तक धान के कितना धान का उठाव किया गया है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उपार्जन केन्द्रों में धान बोरे का स्टेकिंग अनिवार्य रूप से कराये। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 91 हजार 124 पंजीकृत किसान है। वर्तमान में जिले में अब तक 4 लाख 18 हजार 155 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक धान बिक्री करने वाले किसानों को 937 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य अधिकारी श्री सुधीर गुरु ने बताया कि धान खरीदी के अंतिम समय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों की सतत् निगरानी का जिम्मा सौंपा है। ताकि किसी भी प्रकार की फर्जी धान खरीदी-बिक्री एवं बोगस प्रविष्टि, बोगस उठाव आदि से बचा जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.